विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के स्वयं सेवी संदीप शर्मा ने पर्यावरण जगरूकता अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में पौधारोपण किया ओर कॉलेज के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पॉलीथीन के प्रयोग कम करने व कूड़े के सही निपटारे का संदेश दिया।
हिमाचल प्रदेश युवा प्रेरणा स्त्रोत पुरस्कार विजेता संदीप कुमार ने पिछले डेढ़ दशक से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करते हुए अनेक प्रशिक्षण कैंपों का आयोजन किया हैं। कार्यकारी प्रधानाचार्य रितु जायसवाल ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के लिए संदीप शर्मा जैसे कर्मठ व सजग सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने की बात कही।
उन्होंने बताया कि पाठशाला में भी पर्यावरण संरक्षण की अनेक गतिविधियां करवाई जाती हैं। जब इन गतिविधियों में समाज का सहयोग भी मिलता है तो विद्यार्थियों के मन में इस विषय की समझ और अधिक पुष्ट होती हैं। इस मौके पर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ रेखा गुप्ता, डॉ विनोद, डॉक्टर ज्योति शर्मा, बृजेश शर्मा गोविंद राकेश कुमार नीलम शर्मा महेश पराशर आदि उपस्थित रहे।
