राहुल चावला, पालमपुर:
प्रदेश में पशुपालकों को अपने पशुओं से जुड़ी बीमारियां और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी अब ऑलफ्लेक्स प्रणाली के माध्यम से फोन पर उपलब मिलेगी। इसके लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर प्रयोग शुरू कर दिया हैं। प्रदेश में पहली बार चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के पशुधन फार्म परिसर में पशुओं के समूह के प्रबंधन के लिए ऑल फ्लेक्स प्रणाली को स्थापित किया गया हैं। हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा सबसे पहले स्थापित की गई हैं ।
यह सिस्टम इन संकेतों का विश्लेषण करता है और फार्म मैनेजर को उसके मोबाइल फोन पर पशुओं की माहवारी में, गर्भपात की संभावना आदि के बारे में नियमित संदेश देता हैं। इस तरह के अलर्ट मिलने पर फार्म मैनेजर संकेतों को जांचते हुए आवश्यक कदम उठा सकता हैं। कुलपति ने बताया कि आगे और पशुओं पर भी इस प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा । कुलपति ने बताया कि डेयरी इकाई किसानों एवं अन्य लोगों के लिए मॉडल प्रदर्शन इकाई बने, इसके लिए इसे और मजबूत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विभागाध्यक्ष पशुधन फार्म परिसर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर डॉ.एस.कटोच ने बताया कि शुरुआत में 20 गायों के गले में यह बैंड पहनाया गया है। यह कृत्रिम बुद्धिमान आधारित स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली 100 मीटर की हवाई दूरी के साथ 5000 जानवरों को कवर कर सकती हैं और हिमाचल प्रदेश राज्य में पहली बार आने वाले किसानों और उद्यमियों के प्रदर्शन के लिए स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं के कल्याण के लिए डेयरी इकाई में म्यूजिक सिस्टम और ऑटोमेटिक ग्रूमर भी स्थापित किया गया हैं।
