धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मैकलोड़गंज, धर्मकोट, नड्डी, स्तोवरी सहित धौलाधार पर बुधवार सुबह से ही जमकर बर्फबारी हुई । बारिश व ताजा हिमपात के बाद किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं और साथ ही पर्यटक भी बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटन नगरी का रुख कर चुके हैं।
धर्मशाला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ चुकी है,इससे एक ओर जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.वहीं समूचा कांगड़ा जिला ठंड की चपेट में आ चुका है. ताजा हिमपात के बाद पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने लगी है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय के बाद ताजा हिमपात और बारिश से राहत की सांस मिली है.उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी कुछ दिनों तक बर्फबारी और बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा. जिससे कि गर्मियों में पानी की किल्लत की समस्या से भी निजात मिलेगी.
