विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की धर्मपत्नी जानकी शुक्ल पहुंची। सुबह 10 बजे के करीब वह मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए माता रानी के दरबार पहुंच गई थी ओर उन्होंने मां के दरबार में हाजिरी भरी।
इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवा कर मां के दरबार में उनकी हाजिरी लगवाई। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से उन्हें माता की फोटो और चुनरी देकर सम्मानित किया गया।
