By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंडी में गरजी आप, गैस सिलेंडर पर प्याज़ की मालाएं पहना कर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंडी में गरजी आप, गैस सिलेंडर पर प्याज़ की मालाएं पहना कर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता
himachalpoliticalpolitical

बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंडी में गरजी आप, गैस सिलेंडर पर प्याज़ की मालाएं पहना कर सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता

Sonam malhotra
Sonam malhotra 2 Min Read
Updated 2022/07/29 at 1:29 PM
Share

मंडी: बढ़ती महंगाई और रोजना की जरूरत की खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं ने मंडी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर प्याज की मालाएं पहना कर भाजपा सरकार के खिलाफ़ नारेबाज़ी की।
सैरी चौक से इंदिरा मार्केट, भूतनाथ मंदिर रोड पर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने ‘यह महंगाई कहां से आई, भाजपा लाई, भाजपा लाई’ और ‘भ्रष्टाचारी सरकार को,भेजो हरिद्धार को’, जयराम तेरे शासन में, आग लगी है राशन में, जैसे नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संदीप संधू ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर के दाम 11 सौ रुपए से अधिक हो गए हैं तो पेट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रही हैं। आप नेताओं ने कहा कि देश में सरकार के दो मॉडल चल रहे हैं। भाजपा का माडल जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाओ, जिससे आम आदमी को दो टाइम की रोटी भी मुश्किल से नसीब हो रही है
भाजपा सरकार की जनविराधी नीतियों से बढ़ी महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चावल, आटा, दाल, दूध और दही पर भी जीएसटी लगा दिया है, जिससे महंगाई और बढ़ रही है।

मंडी में हुए विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव राकेश मंढोत्रा, प्रवक्ता संजय संधु और मंडी जिले के इंचार्ज राकेश रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं ऊना में हुए विरोध प्रदर्शन में हमीरपुर लोकसभा प्रभारी राज कुमार और जिला प्रभारी यशपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

TAGGED: Himachal pardesh
Sonam malhotra July 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 24 करोड़ 30 लाख से थिरोट से उदयपुर के बीच बिछाई जाएगी नई आधुनिक विद्युत लाइन: मार्कडेय
Next Article बिजली उत्पादन ने किन्नौर जिले का अहम योगदान, जिला में हो रहा 1821 मेगावाट बिजली का उत्पादन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में पटाखों के उपयोग पर सख्त नियम लागू

Ago

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Ago

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Ago

कांगड़ा में दीपावली, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखे चलाने का समय तय — डीसी ने जारी किए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?