आज पड्डल मैदान में ट्रायल के माध्यम से चुनी गई पुरूषों और महिलाओं की कबड्डी टीमें
ट्रायल में जिला भर से आए 100 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 14-14 का हुआ चयन
चयनित खिलाड़ियों के लिए कल से लगेगा कैंप, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा तैयार
मंडी/धर्मवीर-: 22 से 24 नवंबर तक बिलासपुर जिला के कुठेड़ा में आयोजित होने वाली कबड्डी की अंडर-16 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी जिला की कबड्डी टीमों का चयन हो गया है। आज पड्डल मैदान में ट्रायल के माध्यम से पुरूषों और महिलाओं की टीमों का चयन किया गया जिसमें जिला भर से आए 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 14-14 खिलाड़ियों की पुरूष एवं महिला टीमों का चयन किया गया।
मंडी जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर और महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। चयनित खिलाड़ियों के लिए कल यानी 15 नवंबर से कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें इन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। वहीं, ट्रायल देने आए खिलाड़ियों ने कहा कि इसके माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाते हुए आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। खिलाड़ी गोपाल कृष्ण और कर्ण ठाकुर ने बताया कि उनकी इच्छा देश के लिए खेलने और मेडल जीतने की है।

