By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली पर बरसे श्रीकांत शर्मा, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली पर बरसे श्रीकांत शर्मा, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
himachalpolitical

लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली पर बरसे श्रीकांत शर्मा, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/10/25 at 8:09 PM
Share

बर्फबारी से पहले दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने और संपर्क मार्गों की मरम्मत की उठाई मांग, जनजातीय विकास बजट पर भी सरकार को घेरा

Contents
बर्फबारी से पहले स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांगमैयाड़ घाटी और चोखांग मार्ग की हालत पर उठाए सवालजनजातीय विकास बजट का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

लाहौल-स्पीति-: भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को जनजातीय क्षेत्रों से वोट तो चाहिए, लेकिन यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मामले में गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। सर्दियों और बर्फबारी का मौसम नजदीक होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

श्रीकांत शर्मा ने उदयपुर मंडल के त्रिलोकीनाथ क्षेत्र में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जालमा पंचायत सहित आसपास के इलाकों से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सामान्य बीमारियों की दवाइयां तक उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम जैसी सामान्य बीमारी के उपचार के लिए दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, तो बर्फबारी के दौरान किसी गंभीर मरीज को समय पर उपचार कैसे मिल पाएगा?

बर्फबारी से पहले स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग

शर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाइयों, चिकित्सकीय सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन आवश्यकताओं को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है।उन्होंने मांग की कि बर्फबारी शुरू होने से पहले सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी दवाइयों का पर्याप्त भंडारण किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए परेशान न होना पड़े।

मैयाड़ घाटी और चोखांग मार्ग की हालत पर उठाए सवाल

भाजपा नेता ने क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मैयाड़ घाटी और चोखांग मार्ग सहित कई ग्रामीण संपर्क सड़कों की हालत खराब होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सर्दियों में इन मार्गों पर आवाजाही प्रभावित होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरी सामान और अन्य सुविधाओं तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि बर्फबारी से पहले इन सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए क्या योजना तैयार की गई है? इसके लिए कितनी धनराशि स्वीकृत की गई है और अब तक कितना काम पूरा हुआ है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रहे विकास कार्यों के मुकाबले राज्य सरकार के जिम्मे आने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

जनजातीय विकास बजट का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

श्रीकांत शर्मा ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए आवंटित बजट और उसके उपयोग को लेकर भी प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले वर्षों की तुलना में इन क्षेत्रों के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई, कितनी राशि जारी हुई और कितनी खर्च की गई।उन्होंने आरोप लगाया कि बजट से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं होने के कारण सरकार की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भाजपा इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर केंद्र सरकार की आलोचना में व्यस्त रहने और प्रदेश सरकार के अधीन स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्रामीण सड़कों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया।

TAGGED: Lahul spiti BJP leaders
Chandrika October 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम श्री बीटीसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर में मनाया पर्यावरण दिवस, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार
Next Article अम्ब में विवाहिता से कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अम्ब में नारी सम्मान एवं करवा चौथ महोत्सव, महिला सशक्तीकरण और संस्कृति का दिखा संगम

Ago

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विवादित बयान पर बिफरे भाजपा नेता, मंडी में निकाली रोष रैली

Ago

देहरा में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक कमलेश ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Ago

शिमला में 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत सड़कों की मरम्मत तेज, कई मार्गों पर जल्द होगी मेटलिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?