By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फोरलेन पर बेलगाम रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा,कैमरों से कटेंगे चालान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फोरलेन पर बेलगाम रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा,कैमरों से कटेंगे चालान
himachalNews

फोरलेन पर बेलगाम रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा,कैमरों से कटेंगे चालान

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/11/25 at 5:13 PM
Share

ब्लैक स्पॉट होंगे चिह्नित, NHAI के साथ मिलकर सुधारी जाएंगी सड़क की खामियां

राहुल चावला, धर्मशाला-: कांगड़ा जिला में फोरलेन निर्माण के साथ ही सड़क सुरक्षा की चुनौतियां भी बढ़ने लगी हैं। कहीं तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रही है तो कहीं अधूरे निर्माण और पुराने टू-लेन मार्ग पर बढ़ता ट्रैफिक वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। खासकर जंक्शन, बाइफर्केशन और सर्विस लेन से मुख्य सड़क पर मिलने वाले संपर्क मार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब तेज रफ्तार वाहनों पर आईटीएमएस कैमरों से नजर रखी जा रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की तैयारी है। पुलिस ने एनएचएआई और संबंधित विभागों के साथ मिलकर सड़क की खामियों को दूर करने की कवायद भी शुरू कर दी है।

 कांगड़ा जिला में नूरपुर से कांगड़ा तक फोरलेन का निर्माण कार्य अलग-अलग चरणों में जारी है। शाहपुर क्षेत्र में रजोल तक फोरलेन तैयार हो चुका है, लेकिन रजोल से ठानपुरी के बीच अभी सड़क की एलाइनमेंट तय नहीं हो पाई है। ऐसे में इस हिस्से में वाहनों की आवाजाही पुराने टू-लेन मार्ग से ही हो रही है। दूसरी ओर, फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण कई स्थानों पर हादसों की आशंका बनी हुई है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण रखने के लिए आईटीएमएस के तहत ऑटोमेटिक कैमरों की व्यवस्था की गई है। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है और नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस की ओर से नियमित पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और संवेदनशील चौराहों पर जवानों की तैनाती भी की जा रही है, ताकि सड़क पर यातायात का दबाव नियंत्रित किया जा सके।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन अब दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करने पर भी विशेष जोर दे रहा है। इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जिला स्तर पर बैठक की जा चुकी है। वहीं, सांसद की अध्यक्षता में आयोजित संसदीय स्तर की बैठक में भी ब्लैक स्पॉट की पहचान और वहां जरूरी सुरक्षा उपाय लागू करने पर चर्चा हुई है। ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां वाहनों की गति अधिक रहती है या फिर जंक्शन, बाइफर्केशन और सर्विस लेन से मुख्य फोरलेन पर वाहनों का आवागमन होता है।इन संवेदनशील स्थानों पर वाहन चालकों को पहले से सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड, ट्रैफिक साइनेज और रिफ्लेक्टिंग टेप लगाने की योजना बनाई जा रही है। कुछ जगहों पर कॉशन बोर्ड लगाए जा चुके हैं, जबकि अन्य स्थानों पर भी इनकी जरूरत महसूस की गई है। पुलिस का मानना है कि सड़क पर उचित संकेतक और चेतावनी बोर्ड होने से वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकेंगे और संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकेगा।

सड़क सुरक्षा इंतजामों की जमीनी स्थिति जांचने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से शाहपुर तथा मटौर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही कच्छयारी क्षेत्र का जायजा लिया जाएगा। यहां शिमला की ओर जाने वाला फोरलेन पुराने सड़क मार्ग से जुड़ता है। इस क्षेत्र में कई जंक्शन होने और वाहनों की तेज रफ्तार के चलते अक्सर यातायात दबाव और जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यहां सड़क की बनावट और यातायात प्रबंधन से जुड़ी कमियों का आकलन किया जाएगा।एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी सड़क सुरक्षा से जुड़ी खामियां सामने आएंगी, उन्हें दूर करने के लिए एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी एनएच और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क पर ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना भी है, जिससे हादसों की संभावना कम हो और वाहन चालकों का सफर सुरक्षित बन सके।

TAGGED: Kangra SP Kulbhushan Verma
Chandrika November 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार…27-28 नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड
Next Article सुमन भारती शर्मा का भाजपा पर पलटवार…हिमाचल के हितों के लिए लड़ना तानाशाही है तो मुख्यमंत्री को मंजूर: सुमन भारती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुमन भारती शर्मा का भाजपा पर पलटवार…हिमाचल के हितों के लिए लड़ना तानाशाही है तो मुख्यमंत्री को मंजूर: सुमन भारती

Ago

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार…27-28 नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

Ago

नागाबाड़ी में चिट्टे की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने टोल प्लाजा के पास दबोचे

Ago

नशा तस्करों की अवैध कमाई पर कांगड़ा पुलिस का शिकंजा, सात मामलों के आरोपी की 78.26 लाख की संपत्ति सीज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?