By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार…27-28 नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार…27-28 नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड
himachalweather

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार…27-28 नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/11/25 at 5:05 PM
Share

शिमला/ संजू- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। ऐसे में लोगों को बारिश और बर्फबारी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऊना में सबसे अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह भुंतर में 25.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। केलांग में भी अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 11 डिग्री ज्यादा है।दिन के समय भले ही प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी महसूस हो रही हो, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कुकुमसेरी में पारा माइनस 3.7 और केलांग में माइनस 1.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, शिमला में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री, कांगड़ा में 6 से 7 डिग्री और भुंतर व मंडी में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में कल्पा, केलांग, भुंतर और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। हालांकि, 27 और 28 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे इन इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।इस बीच प्रदेश के तीन जिलों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास, मंडी की बल्ह घाटी और हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर रहने की संभावना है। इन इलाकों में दृश्यता घटकर 100 से 200 मीटर तक रह सकती है। कुछ स्थानों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम होने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण हिमाचल प्रदेश में वर्षा का आंकड़ा सामान्य से करीब 79 फीसदी नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नवंबर महीने में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश नहीं हुई है या बेहद कम वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर 2021, 2024 और 2025 में भी बारिश की स्थिति लगभग ऐसी ही रही थी। वर्ष 2025 में नवंबर के दौरान सामान्य से करीब 95 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जबकि 2021 और 2024 में भी वर्षा लगभग न के बराबर रही थी।फिलहाल मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई है। ऐसे में बारिश की कमी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन के समय धूप का दौर जारी रहेगा, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात की ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का इंतजार फिलहाल लंबा होता नजर आ रहा है।

TAGGED: Shimla meteralogical department
Chandrika November 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नागाबाड़ी में चिट्टे की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार, CIA टीम ने टोल प्लाजा के पास दबोचे
Next Article फोरलेन पर बेलगाम रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा,कैमरों से कटेंगे चालान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

Ago

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार

Ago

करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग

Ago

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?