मंडी :परी शर्मा- नाचन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं मंडी जिला कांग्रेस पार्टी एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने चौलचौक में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा है कि नाचन के विधायक विनोद कुमार मर्यादा में रहकर बयानबाजी करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु से कांग्रेस नही भाजपा के विधायकों ने भी काम लेना है।
नाचन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं मंडी जिला कांग्रेस पार्टी एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु को प्रदेश की जनता ने चुना है और उनके खिलाफ अभद्र भाषा सहन नही होगी। नरेश ने कहा नाचन विस् क्षेत्र में जहां आवश्यक होगा वहां डिनोटिफाइ योजनाओं को नोटिफाइ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद कुमार कांग्रेस सरकार की चिंता करना छोड़े और अपना काम करें। उन्होंने कहा कि नाचन के कर्मचारियों को धमकाना विधायक की बौखलाहट को दर्शाता है। नरेश ने कहा कि नाचन के विधायक कह रहे हैं कि दरवाजों में ताला लगाकर अधिकारियों को ठीक करना उन्हें अच्छी तरह आता है। उन्होंने कहा कि विधायक कह रहे हैं कि यह उन्होंने कालेज में सीखा है। नरेश ने कहा कि विधायक कालेज में पढ़े भी है कि नही इसका जल्द पता करेंगे।
