मंडी :परी शर्मा- नगर निगम मण्डी की साधारण बैठक टाउन हॉल के सभागार में आयोजित की गई। सदर विधायक अनिल शर्मा और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। इस बैठक में अधिकारियों को विभिन्न समस्याओं को जल्द हल करने के लिए दोनों विधायकों ने निर्देश दिए।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग,राज्य विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग,उद्योग विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम के पार्षदों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया गया और शहर में आ रही समस्याओं को ताल मेल बिठा के उनका निवारण करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि नगर निगम की अपनी समस्याएं होती है और उन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उनहोने कहा कि कार्यो पर साकार कदम उठाने पर चर्चा भी की गई।
