मंडी/परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सीमेंट उद्योग बंद होने का मुद्दा गरमाया हुआ है। हिमाचल में लोगों का रोजगार छिन रहा है और मुख्यमंत्री के भारत जोड़ो यात्रा में जाने से विपक्ष खुब टिका टिप्पणी कर रहा है। वही इस पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में जरूर गए है, लेकिन वे पल पल की खबर और फिडबैक ले रहे है। आकाश शर्मा ने कहा कि विपक्ष सराहनीय, सकारात्मक भूमिका अदा करे और धमकाने वाली राजनीति ना करे। उन्होने कहा कि एसीसी और अंबूजा सीमेट फैक्टरिसों को अडाणी ने तब लिया था जब वो घाटे में नही थी। ऐसे में बिना नोटिस दिए किसी कंपनी को कैसे बंद किया जा सकता है।
पूर्व सीएम के बयान पर दी प्रतिक्रिया
वही बदले की भावना से कार्य करने के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आरोपों की कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आकाश शर्मा ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनहित के फैसले ले रही है और प्रदेश सरकार पूर्व सरकार की पिछले 6 महीनों की घोषणाओं पर कैबिनेट में चर्चा कर रिव्यू करेगी, बदले की भावना से कोई कार्यवाही नही की जा रही है। उन्होने कहा कि नगर निगम मंडी में भी बने बनाए रास्तों को तोड़ा गया और इस तरह की अनियमितताएं की जाएगी तो उसके बारे में सरकार का आक्षेप लेना जरूरी है।
