नाहन/देवेन्द्र कुमार – विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी जल्द नई सरकार के सामने अपनी मांगों को रखेंगे। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज पेंशनर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ ,जिसमें पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया।
जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महासचिव आरपीएस ठाकुर ने बताया कि पेंशनर दिवस के मौके पर पेंशनरों द्वारा उनसे जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की जा रही है । पेंशनरों से जुड़े कई मुद्दों को जल्द नई सरकार के सामने उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर वित्तीय लाभ से वंचित है और लंबे समय से उन्हें कई प्रकार के वितीय लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को कभी भी समय पर मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है ,इन सभी समस्याओं को सरकार के सामने उठाया जाएगा ।
