राकेश, ऊना: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा के स्टेडियम में10 किलोमीटर लंबी ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शिरकत की और ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में 18 साल से ऊपर उम्र के बच्चों ने भाग लिया।
यह मैराथन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा स्टेडियम से आरंभ होकर भटोली से बनगढ़ होते हुए वापिस बसदेहड़ा स्टेडियम में सम्पन्न हुई जिसमें विजेता रहने वाले बच्चों को सत्ती ने सम्मानित किया। सत्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन का आयोजन बच्चों को नशों से दूर रखने और खेलों की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने को लेकर किया गया ताकि बच्चें खेलों में रहकर अपना जीवन तंदरुस्त बना सके और खेलों में बढ़चढ़कर अपना नाम रोशन कर सके।
उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के खेल स्टेडियम बना रही है। ऊना में चार स्टेडियम प्रदेश सरकार ने दिए है। प्रदेश सरकार नौकरियों में भी खिलाड़ियों को मौका दे रही ताकि बच्चे खेलों में आगे आकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने इस मैराथन के आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी है।
