विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: शारदीय नवरात्रि का आगाज बीते कल सोमवार से हुआ है और ऐसे में हिमाचल के सभी शक्तिपीठों सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हिमाचल सहित साथ लगते राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु हिमाचल के शक्तिपीठों में माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। वहीं अगर बात विश्ववख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी की की जाए तो यहां नवरात्रि के पहले दिन 15 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। वहीं श्रद्धालुओं की ओर से 11 लाख 92 हजार 264 रुपए का नगद चढ़ावा मां चिंतपूर्णी को पहले नवरात्रि पर अर्पित किया गया है।
वहीं मंदिर न्यास की ओर से पहले दिन की चढ़ावे की गणना के आंकड़े जारी कर दिए गए। पहले दिन 15000 के लगभग श्रद्धालुओं ने माता रानी को 11 लाख 92हजार 264 रूपए नकदी के रूप में अर्पित किए। इसके अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा भी अर्पित की है जिसमें यूएसए 115,न्यूजीलैंड 50,कनाडा 60,यूएई के 15 डॉलर मां चिंतपूर्णी को अर्पित किए गए है
मंदिर में आज दूसरे नवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई लेकिन पहले दिन रात 10 बजे मंदिर बंद होने तक 15 हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए। वही दूसरे दिन 12:00 बजे तक 4524 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन करने के लिए दर्शन पर्ची ली है। बताते चलें की मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए है। मंदिर में बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को लिफ्ट के माध्यम से दर्शन करवाए जा रहे है। इसके अलावा मंदिर न्यास की ओर से सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा मेला अधिकारी व एसडीएम अंब डॉ.मदन कुमार के आदेश अनुसार चिंतपूर्णी क्षेत्र से सभी कूड़ा दानों को हटा दिया गया है।
मंदिर न्यास की ओर से एक गाड़ी में माइक लेकर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है कि अब कूड़े को अपनी दुकान के अंदर रखे कूड़ेदान में डालें।जब मंदिर न्यास की गाड़ी बाजार में आएगी तो उसमें कूड़े को डालकर अपना डस्टबिन खाली कर ले।सड़क किनारे रखे सभी कूड़ेदान हटा दिए गए है। वहीं सहायक मंदिर अधिकारी ने बताया कि पंद्रह हजार के लगभग श्रद्धालुओं ने 11,92,264 रुपए का नगद चढ़ावा पहले दिन चढ़ावे के रूप में प्रदान किया है
