किन्नौर /अनिल नेगी – निचार में बुधवार को विगरो कम्पनी ने बागवानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया । जिसमें उतम किस्म के सेब उत्पादन करने वालो को पुरुस्कृत किया।इस अवसर पर डॉ दीनेश नेगी ने सेब के गुणवत्ता को किस तरह से बढ़ाया जाए व इसे मार्किट में बेचने के तरीकों के बारे विस्तृत जानकारी दी। नेगी ने बताया कि बागवानों के सुविधा के लिए निचार में एक मॉडर्न ग्रेडिंग पेकिंग मशीने स्थापित किया जा रहा है । साथ ही सेब बी यही पर उचित दाम में खरीदा जाएगा। कम्पनी के को फाउंडर यश जय सिंनघानिया ने पिछले वर्ष कम्पनी को उचित किस्म के सेब देने वालो को सिल्वर कॉइन व अन्यों को टोर्च दे कर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि बागवानों को घर द्वार सुविधा प्रधान करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए जल्द ही कृषि कॉल सेंटर खोला जाएगा। जिसमे 24 घण्टे बागवानी से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से निचार में सेब खरीदा जाएगा। पुरुस्कार प्राप्त करने वाले बागवान में राधा सिंह, जीवन, जय सिंह, इन्द्रदास, प्रेम चंद, जीवानंद, रामलाल, राजेश पैलैस, जगदीश चंद्र, देवीलाल, अमीर सिंह, सूर्यकांत,आनंद कुमार, हरीश ,रमेशचंद,जयराम,योगिंदर ,प्रीतम, पवन कुमार , विजय कांता ,अनिता, सीता देवी व राजेश्वरी शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत निचार राजपाल नेगी , हितेंद्र, अर्जुन,मनोज, अनुज, दीपांकर, प्रदीप, जय प्रकाश व कल्याण उपस्थित थे।
