By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर से 17 एल.ई.डी रथ 15 विधानसभाओं के लिए हुए रवाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > नूरपुर से 17 एल.ई.डी रथ 15 विधानसभाओं के लिए हुए रवाना
electionhimachalpoliticalpolitical

नूरपुर से 17 एल.ई.डी रथ 15 विधानसभाओं के लिए हुए रवाना

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/18 at 12:12 PM
Share

संजीव महाजन, नूरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज चुनाव प्रचार के लिए ओर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र की 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 एल.ई.डी. रथ नूरपुर के चौगान मैदान से भेजे गए। इस अवसर पर भाजपा के सह प्रभारी देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने रथों को झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर वन मंत्री एवं नूरपुर के स्थानीय विधायक राकेश पठानिया, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर तथा फतेहपुर क्षेत्र भाजपा पदाधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रथों को रवाना करने से पूर्व भाजपा के सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में एलईडी रथ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से गांव-गांव में जनता को मोदी ओर जयराम सरकार की जनहित व कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह रथ भाजपा की जीत का पहला पड़ाव है। राणा ने कहा कि इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड के बाद भाजपा हिमाचल में रिपीट करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश ओर उत्साह है जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ता नेतृत्व को लेकर ही पशो पेश में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा ही साफ नहीं हो पाया है। राणा ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है ओर कांग्रेस के नेता अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए भाजपा में पलायन कर रहे है।

क्या प्रदेश को चाहिए लूटपाट मचाने वाला मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री को शरीफ़ मुख्यमंत्री बोल कर बयानबाज़ी करने वालों पर राणा ने पलटवार करते हुए कहा है कि क्या प्रदेश को लूटपाट मचाने वाला सीएम चाहिए। भाजपा के सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि वह प्रदेश का दौरा कर रहे है ओर अक्सर सुनने को मिल रहा है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शरीफ तथा ईमानदार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है ओर यहां के लोग शरीफ ओर भोले भाले है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां का मुख्यमंत्री भी ईमानदार और शरीफ है। उन्होंने कहा कि जो लोग जयराम को शरीफ शरीफ बोलकर विरोध कर रहे है उनको पूछना चाहते है कि क्या प्रदेश को कोई लूटपाट मचाने वाला मुखिया चाहिए।

TAGGED: Noorpur, vidhan sabha
admin September 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुलभ इंटनेशनल ने किया कर्मचारियों को सम्मानित
Next Article हिमाचल के इस मंदिर में श्रद्धालुओं पर हुई अखरोटों की बारिश (Watch Pics)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?