विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुलभ इंटरनेशनल की ओर से चिंतपूर्णी बाबा माई दास सदन ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलबीर चौधरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। सुलभ इंटरनेशनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले सुलभ शौचालय कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर प्रधान सचिव वाला ऐश्वर्या शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी सुलभ शौचालय के कर्मचारी पूर्व ट्रस्टी निरंजन कालिया, सतीश कालिया,अजय,संजीव रतन के अलावा भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम उपस्थित रहे।
बलवीर चौधरी ने कहा कि सुलभ शौचालय की टीम की ओर से चिंतपूर्णी में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में सफाई अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि देश को इतिहास में सबसे अधिक शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले है। उन्होंने देश में बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए अपना पूरा प्रयास किया है। इसी के चलते केवल चिंतपूर्णी में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
