अनिल कुमार, किन्नौर: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला किन्नौर के रिकोंगपिओ में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप एवं उत्सव के तहत निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान निर्वाचन विभाग ने छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया की लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था का नाम है,जिसमें जनता के हित के लिए, जहां जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन किया करते है। इसी कारण जिन देशों में इस प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है। राजनीतिक शब्दावली में उन्हें लोक-कल्याणकारी राज्य और सरकार कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि यदि लोक या जनता की ओर से निर्वाचित सरकार लोक कल्याण के कार्य नहीं करती तो उसे अधिक से अधिक पांच वर्षों के बाद बदला भी जा सकता है। पांच वर्षों में एक बार चुनाव करवाना लोकतंत्र की पहली और आवश्यक शर्त है। चुनाव में प्रत्येक व्यस्क अपनी इच्छानुसार अपने मत (वोट) का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को जीता और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है। इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करते है।
इसी क्रम में आज किन्नौर प्रशासन की ओर से बैलेट मशीन, वीवीपेट, कंट्रोल यूनिट, के माध्यम से छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।
