By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज बना रेफरल अस्पताल:सुरजीत ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज बना रेफरल अस्पताल:सुरजीत ठाकुर
healthhimachal

चंबा में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, मेडिकल कॉलेज बना रेफरल अस्पताल:सुरजीत ठाकुर

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/09/28 at 3:59 PM
Share

मंजूर पठान, चंबा: चंबा जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल आम आदमी पार्टी की ओर से उठाए गए है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आप ने जयराम सरकार को घेरा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने चंबा जिले की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जयराम सरकार को घेरा। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि चंबा के मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिलती। मेडिकल कॉलेज मात्र रेफर अस्पताल बन गया है, जहां आने वाले मरीजों को शिमला या टांडा रेफर कर दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन गर्भवती महिलाओं को 2-2 महीने बाद की डेट दी जा रही, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं को टांडा रैफर किया जाता है, गर्भवती महिलाएं खस्ताहाल सड़कों में सफर करती है तो कितनी परेशानी होती होगी।

मेडिकल कॉलेज में न तो अल्ट्रा साउंड होता है और न ही किसी भी प्रकार के टेस्ट होते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार के समय चंबा की उपेक्षा हुई है। जो सुविधाएं जिले के लोगों को 50 साल पहले मिल जानी चाहिए थी, उनके लिए चंबा के लोग आज भी तरस रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनावों में एक मौका आम आदमी पार्टी को दें, दिल्ली मॉडल पर चंबा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

आम आदमी पार्टी की सरकार ठेकेदारी प्रथा को करेगी बंद

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि टलेरु बोटिंग पाइंट में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार ने यहां ठेकेदारी प्रथा लागू की है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी जगह ठेकेदारी प्रथा बंद की जाएगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चंबा के लोगों से वायदा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं, ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाएगी। आम आदमी पार्टी ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ लंबे समय से कार्य किया है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक ईमानदार पार्टी आई है। चंबा के लोग ईमानदार लोगों को चुने, जिससे प्रदेश में विकास होगा।

कांग्रेस और भाजपा ने डुबाया प्रदेश को कर्ज में

सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने जनता को कोई सुविधाएं नहीं दीं और प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबा दिया। कांग्रेस व भाजपा राज में भ्रष्टाचार होता रहा है, जिससे प्रदेश कर्ज में डूबता रहा और जनता को कोई सुविधाएं नहीं मिलीं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिना कर्ज लिए जनता को दर्जनों सुविधाएं फ्री में दी जा रही है। जनता को फ्री सुविधाएं देने का फॉर्मूला मात्र केजरीवाल के पास है। ईमानदार सरकार ही बिना कर्ज लिए जनता को बेहतर सुविधाएं दे सकती है। दिल्ली में केजरीवाल ने जनता को फ्री सुविधाएं दीं, लेकिन दिल्ली सरकार पर कोई कर्ज नहीं है। ऐसा काम ईमानदार सरकार ही कर सकती है। चुनावों के समय भाजपा और कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह करते हुए कई घोषणाएं कर रहे हैं। जनता से अपील है कि इनके झूठे वायदों में आने का समय नहीं है। इस बार आम आदमी पार्टी को एक मौका दें।

हिमाचल में भी सरकार बनने पर आप की हर गारंटी होगी पूरी

सुरजीत ठाकुर चंबा जिले के घ-घर तक केजरीवाल की 11 गारंटियों को पहुंचाने के लिए डोर टू डोर अभियान में जुटे है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लोगों को 11 गारंटी दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

सुरजीत ठाकुर ने जनता से अपील की है कि एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। केजरीवाल जो गारंटी लोगों को देते हैं उसे पूरा करते हैं। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने हर गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

TAGGED: himachal
admin September 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया गया जागरूक
Next Article लाहौल स्पिति कांग्रेस ने खोया अपना अनमोल रत्न, 91 वर्ष की उम्र ने हुआ पूर्व जिला अध्यक्ष दुनी चंद का निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?