संजु चौधरी, शिमला: शिमला के मॉल रोड पर गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कूड़ा खुले में फेकने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रविवार को स्थनीय पार्षद उमंग बंगा के साथ महापौर सुरेंद्र चौहान ने मॉल रोड का दौरा किया। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे और मॉलरोड पर 20 नए डस्टबिन लगाए गए।
महापौर सुरेन्द चौहान ने कहा कि मॉलरोड पर डस्टबिन काफी कम है और लोगों की ओर से यह डस्टबीन लगाने की मांग की जा रही थी। लोग ऐसे ही कूड़ा न फेंके इसको लेकर 20 नए डस्टबिन मॉलरोड पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी यहां पर खुले में कूड़ा फेंकेगा उस पर निगम कार्रवाई करेगा।
