मनमिन्दर अरोड़ा, कुल्लू – ज़िला कुल्लु पुलिस की विशेष अन्वेषण की टीम ने 8 किलो 104 ग्राम चरस के साथ 22 वर्षीय युवक को पकड़ा है। बता दे कि विशेष अन्वेषण टीम बंजार के घर्टगाड़ के पास गश्त पर थी , ऐसे में शनाड से घर्टगाड़ की तरफ एक व्यक्ति अपनी पीठ पर एक पिठु बैग साथ आ रहा था । पुलिस की टीम ने सर्च लाइट से रोशनी कर जब आवाज़ देकर युवक को रुकने को कहा तो उक्त व्यक्ति भागने लगा । पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर बैग की तलाशी ली और 8 किलो 104 ग्राम चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश कुमार सुपुत्र मीने राम गांव देवधार बंजार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा बंजार थाने में दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।
8 किलो 104 ग्राम चरस सहित 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment
