योगेश शर्मा , सोलन – द्वितीय और और तृतीय वर्ष की कक्षाओं को शुरू करने की मांग को लेकर एसएफआई ने सोलन कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई का कहना है कि इस बार का सत्र पहले ही काफी देर से शुरू हुआ है जिस वजह से छात्रों को बाद में अपना पाठ्यक्रम खत्म करने में बहुत दिक्कत आती है। इससे छात्रों का काफी सारा पाठ्यक्रम छूट जाता है और बाद में परीक्षा के समय छात्रों को काफी दिक्कतें आती है। एसएफआई की शिवानी ,सुवंश, दिव्यानी, शैलजा, श्रेया व दिव्या ने कहा कि हिमाचल में काफी सारे महाविद्यालयों जैसे कोटशेरा, संजोली ,कंडाघाट इत्यादि में द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। ऐसे में प्राचार्य से मांग की है कि द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि छात्रों को बाद में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं को शुरू करने की मांग
Leave a comment
Leave a comment
