सिरमौर : चन्द्रिका ( TSN)- गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय का जनजातीय क्षेत्र मामला दिन प्रतिदिन तुल पकड़ता जा रहा है। शिलाई विधानसभा के सतौन में हाटी कानून को लागू करने के लिए 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे 24 युवाओं को केंद्रीय हाटी समिति ने जूस पिलाकर अनशन को छुड़वाया। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने सतौन बाजार में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
हाटी अधिनियम लागू न करने को लेकर इलाके में प्रदेश सरकार के प्रति लगातार रस बढ़ता जा रहा है इलाके के लोगों का यह आरोप है कि सरकार जानबूझकर मामले से टालने की कोशिश कर रही है और प्रदेश में भारतीय अधिनियम को लागू नहीं किया जा रहा है,जिसके चलते क्षेत्र का युवा ST से मिलने वाले लाभ से लगातार वंचित रह रहा है।हाटी समिति से जुड़े लोगों ने सरकार को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले एक माह के भीतर हाटी अधिनियम को लागू नहीं किया जाता है तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन चला जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। आरोप है कि केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है लेकिन प्रदेश सरकार ने चार महीने बीतने के बाद भी हाटी बिल को लागू नहीं किया। इनका कहना है कि क्षेत्र के युवाओं का अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है तथा युवा सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
