By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में चुनावों के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा…बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में चुनावों के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा…बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स
himachalNews

हिमाचल में चुनावों के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा…बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/04/27 at 10:37 AM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने के लिए हिमाचल पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इन चुनावों के लिए प्रदेश में हिमाचल पुलिस, सीएपीएफ व होमगार्ड के 25 हजार के करीब जवान तैनात किए जाएगें। यह जानकारी हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन मंडी में सेंट्रल रेंज मंडी डीआईजी व सेंटर रेज के तहत आने वाले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस अधिकारियों से चुनावों को लेकर पुलिस की ओर से की जा रही विभिन्न गतिविधियों व तैयारियों का जायजा लिया। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल में चुनावों के 3 हजार होमगार्ड बाहरी राज्यों से बुलाए जाएंगे।17 हजार के करीब पुलिस जवान व 8 हजार के करीब होमगार्ड चुनावों में मोर्चा संभालेगे।डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि चुनावों के लिए पुलिस ने हिमाचल को प्री नोमिनेशन से लेकर मतगणना तक 5 फेज में बांटा है। चुनाव के आरंभ से लेकर मतगणना तक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस की रहती है। इस व्यवस्था के तहत अंतरराज्यीय सीमा पर 107 जगहों पर नाके लगाए गए है।

सेंट्रल रेंज मंडी में अब तक 80 प्रतिशत हथियार हो चुके हैं जमा

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पुलिस ने 80 प्रतिशत हथियार जमा कर लिए हैं और आने वाले सप्ताह में इसे शत प्रतिशत कर लिया जाएगा।वहीं जो लोग अपने हथियारों का जमा नही करवाएंगे उन्हें खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा।संजय कुंडू ने कहा कि चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर हेट स्पीच का चलन अधिक बढ़ जाता है।ऐसी गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।इसके अलावा चुनावों के दौरान शराब की कालाबाजारी रोकने के लिए बॉटलिंग प्लांट पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही, श*राब के ठेकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।वहीं इस मौके पर डीजीपी संजय कुुंडू ने अगले माह से हिमाचल प्रदेश में शुरू होने वाले टूरिस्ट सीजन के दौरान पर्यटकों से कुछ बातों का ध्यान रखने की भी अपील की। टूरिस्ट सीजन में पर्यटक गाड़ी में अधिक कैश व बाहर से श*राब न लेकर आए।अन्यथा चुनाव आयोग की गाईड लाइन के अनुसार पर्यटकों के उपर कार्यवाई हो सकती है।

TAGGED: Mandi Himachal Police Director General Sanjay Kundu
Chandrika April 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने इन तीन प्रत्याशियों की दिया टिकट
Next Article देश में अब तक हुए मतदान के बाद निकल गई है भाजपा की हवा-विक्रमादित्य सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

मुहर्रम पर शिमला में अमन और भाईचारे का संदेश, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Ago

चम्बा से उठा नशा मुक्ति का जनसंदेश, एंटी चिट्टा दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?