By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 28 वर्षीय हवलदार नवल किशोर सियाचीन ग्लेशियर मे शहीद, डेढ़ साल पहले की हुई थी शादी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 28 वर्षीय हवलदार नवल किशोर सियाचीन ग्लेशियर मे शहीद, डेढ़ साल पहले की हुई थी शादी
himachalNews

28 वर्षीय हवलदार नवल किशोर सियाचीन ग्लेशियर मे शहीद, डेढ़ साल पहले की हुई थी शादी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/02 at 8:56 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का एक और जवान देश पर कुर्बान हो गया है।जिला के कोटली उपमंडल के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सदोह के जलौन गांव के 28 वर्षीय हवलदार नवल किशोर ने सियाचिन ग्लेशियर मातृ भूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दे दी है।शहादत का कारण सियाचीन ग्लेशियर मे जलवायु परिवर्तन के चलते ऑक्सिजन की कमी बतााया जा रहा है। हवलदार नवल किशोर की शहादत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

2017 में जैक राइफल में भर्ती हुए थे शहीद हवलदार नवल किशोर

28 वर्षीय शहीद हवलदार नवल किशोर 2017 में जैक राइफल में भर्ती हुए थे।डेढ़ साल पहले ही नवल किशोर की शादी पुलिस में महिला कांस्टेबल श्वेता देवी से हुई थी. कांस्टेबल श्वेता किन्नौर के टापरी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात है।शहीद के पिता भगत राम ने बताया कि उन्हें रविवार रात को लगभग 9 बजे नवल किशोर के शहीद होने की सूचना यूनिट से सैन्य अधिकारी द्वारा फोन द्वारा मिली थी।उन्होंने बताया कि नवल किशोर ढाई महीने पहले चार दिन की छुट्टी काटकर सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के लिए गया था और दोबारा मार्च में छुट्टी आने की बात की थी।नवल किशोर ने शनिवार को अपने माता-पिता से फोन पर आखिरी बार बात की थी।वह अपने पीछे माता-पिता,पत्नी व छोटा भाई छोड़ गए हैं।शहीद का छोटा भाई सुनील भी सेना में भर्ती होकर 8 जैक राइफल में तैनात है।

जलवायु व पर्यावरणीय कारकों के चलते हुई मौ.त

सैनिक कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल गुलेरिया ने बताया कि यूनिट से कंमाडर द्वारा उन्हें नवल किशोर के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है।शहीद की पार्थिव देह मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए एयर लिफ्ट की जाएगी।जहां से सड़क मार्ग द्वारा उनके घर जलौन पहुंचाया जाएगा व पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।लेकिन मौसम के मध्यनजर ही आगामी कार्रवाई पूरी की जाएगी।सेना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर में जलवायु व पर्यावरणीय कारकों के चलते हवलदार नवल किशोर की मौ.त हुई है।

TAGGED: Mandi Havildar Naval Kishore martyred in Siachen Glacier
Chandrika December 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम मीडिया एडवाइजर का भाजपा पर पलटवार,बोले मदद की नहीं, लोगों को कर रहे भ्रमित
Next Article जयराम ठाकुर बोले..सीएम का मेरे गृहक्षेत्र में स्वागत, लेकिन मेहरबानी करके यहां झूठ न बोलें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?