By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले..सीएम का मेरे गृहक्षेत्र में स्वागत, लेकिन मेहरबानी करके यहां झूठ न बोलें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले..सीएम का मेरे गृहक्षेत्र में स्वागत, लेकिन मेहरबानी करके यहां झूठ न बोलें
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले..सीएम का मेरे गृहक्षेत्र में स्वागत, लेकिन मेहरबानी करके यहां झूठ न बोलें

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/02 at 9:17 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा है कि उनका सराज की धरती पर स्वागत है लेकिन उनसे निवेदन है कि वे यहां आकर झूठ न बोलें।मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि आजकल सीएम जहां भी जा रहे हैं वहां भाजपा द्वारा शुरू किए गए कार्यों का फीता काट रहे हैं।बावजूद इसके लोगों के बीच जाकर यह झूठ बोल रहे हैं कि उस कार्य को उनकी सरकार ने करवाया।जबकि हकीकत यह है कि उन सभी कार्यों को बतौर मुख्यमंत्री भाजपा सरकार ने बजट के साथ शुरू करवाया था।

भाजपा सरकार के समय में हो चुके हैं उद्घाटन

जयराम ठाकुर ने कहा कि माता बगलामुखी के लिए 50करोड़ की लागत से बने रोप-वे का निर्माण भी भाजपा सरकार के समय में ही शुरू हुआ था।यह देश का नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित पहला रोप-वे प्रोजेक्ट है।सीएम सराज में आकर कम से कम इसके बारे में झूठ न बोलें।वे सीएम हैं और उसके नाते उद्घाटन करना उनका अधिकार है लेकिन यह उद्घाटन झूठ के बगैर होना चाहिए।जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भी सीएम ने ढली बस स्टैंड के उदघाटन के बाद यह झूठ बोला है कि उस बस स्टैंड के लिए भाजपा सरकार ने बजट का कोई प्रावधान नहीं किया था.जबकि हकीकत यह है कि यह बस स्टैंड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बना है। 2022 में भाजपा सरकार ने 4 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ इसका निर्माण कार्य शुरू किया था,जबकि बाकी बजट नियमों के तहत किश्तों में जारी हुआ है।जयराम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग को नकारना सीएम की इसी खूबी को दर्शाता है कि वे दिन के उजाले में बड़ी चतुराई से झूठ बोल देते हैं।

उद्घाटन का फिर उद्घाटन और शिलान्यास का फिर से शिलान्यास कर रहे CM

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दो-दो बार उदघाटन और दो-दो बार शिलान्यास करने का नया रिवाज छेड़ रखा है। जिन परियोजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास पूर्व सरकारों द्वारा किया जा चुका है उनके उदघाटन और शिलान्यास फिर से किए जा रहे हैं। सीएम के नाते उन्हें नए कार्यों को शुरू करना चाहिए, जबकि वे किए हुए कार्यों का फिर से रिबन काटने में लगे हुए हैं।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika December 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 28 वर्षीय हवलदार नवल किशोर सियाचीन ग्लेशियर मे शहीद, डेढ़ साल पहले की हुई थी शादी
Next Article 32 महीनों में बनकर तैयार हुआ है यह रोप-वे, आज सीएम करेंगे इसका उदघाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डलहौजी में 100 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद

Ago

एचआरटीसी जल्द लाएगा ‘हिम बस प्लस कार्ड’, पंचायत चुनाव के बाद लॉन्च की तैयारी

Ago

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कामगार कल्याण बोर्ड से श्रमिकों को मिल रहा मजबूत सहारा, योजनाओं का बढ़ रहा दायरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?