नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला में कुल 29 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जो विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिला में कुल 35 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाया था। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला की 5 विधानसभा क्षेत्र से कुल 35 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज करवाए थे जिनमें से दो नामांकन छटनी प्रक्रिया के दौरान रद्द पाए गए थे।
उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी के अंतिम दिन आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से 2 उम्मीदवारों ने जबकि नाहन व पच्छाद विधान सभा क्षेत्र से एक-एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस लिया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रेणुका जी व शिलाई विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
