नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि 30 अक्टूबर को जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र में होने वाली भाजपा की रैलिया ऐतिहासिक होने वाली है। उन्होंने बताया हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौला कुआं जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पावटा साहिबा विधानसभा के भंगानी व पच्छाद विधानसभा के नारग में रैलियों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि शिलाई व रेणुका जी में होने वाली विशाल रैलियों को BJP नेता भूपेंद्र सिंह यादव सम्बोधित करेंगे। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रैली रोनाहट में जबकि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की रैली नोहराधार में आयोजित होगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि सिरमौर जिला में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है और प्रदेश में मिशन रिपीट होना तय है भाजपा नेताओं ने एक बार फिर सिरमौर जिला की सभी सीटों पर जीत का दावा किया है।
