हमीरपुर (अरविंदर सिंह): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की एक आपात बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जार की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय डीसीएम हाल हमीरपुर में हुई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने उपस्थित सदस्यों को अगले चार सितंबर को दिल्ली मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से महंगाई को लेकर हल्ला बोल राष्ट्रीय स्तरीय रैली के आयोजन बारे जानकारी दी।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्येक इकाई से 30 सदस्यों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आगामी 10 अक्टूबर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को नए एवं छूट गए मतदाताओं के नाम अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आह्वान किया। विधानसभा चुनावों को किस तरह मजबूती से लड़ा जाए इस पर भी बैठक मे विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक मे पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार करेंगे।
बैठक में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश करते हेतु आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। चुनाव प्रचार का अधिकृत तौर पर शुभारंभ प्रदेश पर्वेक्षक एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल एवं प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव शुक्ला ने किया। इस कार्यक्रम को मुख्य तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्नि होत्री, प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू उपस्थित रहे।
