By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ‘CM जयराम और सरवीण चौधरी ने शाहपुर को बनाया मॉडल विधानसभा’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ‘CM जयराम और सरवीण चौधरी ने शाहपुर को बनाया मॉडल विधानसभा’
himachal

‘CM जयराम और सरवीण चौधरी ने शाहपुर को बनाया मॉडल विधानसभा’

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/01 at 5:47 AM
Share

धर्मशाला (राहुल चावला): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की जुगलबंदी ने शाहपुर को एक मॉडल विधानसभा बना दिया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल, हर गांव को सड़क से जोड़ना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में चहुमुखी विकास क्षेत्र की विधायिका एवं प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की देन है।

यह बात प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ने कही। दीपक अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी की जुगलबंदी ने शाहपुर को एक मॉडल विधानसभा बना दिया है। चुनावों के समय शाहपुर की जनता से किए गए वादे पूरा करते हुए सरवीण चौधरी ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। वर्तमान सरकार ने आते ही जिन योजनाओं ओर विकास कार्यों का शुभारंभ किया था उन सब को लगभग पूरा कर लिया गया है।

मिनी सचिवालय भवन ,बस स्टैंड शाहपुर, उपकोषागार कार्यालय भवन, सिविल अस्पताल शाहपुर के इलावा धारकंडी में डिग्री कॉलेज ,नागनपट्ट में पीएचसी के अतिरिक्त दर्जनों ऐसे विकास कार्य हैं जिन्हें पूरा कर लिया गया है। दीपक अवस्थी ने बताया कि विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं से शाहपुर विधानसभा के नागरिकों को इनका लाभ मिलेगा। अच्छी सड़क सुविधा, स्वच्छ पेयजल का शाहपुर के आमजन को लाभ मिलेगा वहीं पर मिनी सचिवालय जैसे भवन बन जाने से लोगों के काम एक ही स्थान पर हो जाएंगे।

लोक निर्माण का मंडल कार्यालय खुल जाने से अब सड़कों की स्थिति में और अधिक सुधार होगा। धारकंडी में कॉलेज शुरू होने से वहां के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु दूर नहीं जाना पड़ेगा, अपितु उनका समय भी बचेगा और उनके माता -पिता की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। हारचकियां में आईटीआई खुलने से उस क्षेत्र के बच्चों को घरद्वार पर ही तकनीकी शिक्षा मिलेगी जोकि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पाने में अहम भूमिका निभाएगी। शाहपुर आईटीआई में ड्रोन जैसे आधुनिक प्रशिक्षण शुरू होने से युवाओं को ओर अधिक लाभ मिलेग। शाहपुर के झुलाड़ में आधुनिक बीज वर्गीकरण केंद्र के खुल जाने से किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

TAGGED: Dharamshala, jai ram thakur, Minister Sarveen Chaudhary, Shahpur
admin September 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM जयराम ने की मिशन रिपीट में सहयोग की अपील
Next Article दिल्ली में महंगाई के खिलाफ होने वाली रैली में भाग लेंगे हमीरपुर के हर इकाई से 30 सदस्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?