मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा कर्मचारियों को 11वें वेतन भत्ते को एकमुश्त नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इतना ही नहीं बजट बैठकों में बैक अध्यक्ष द्वारा अभद्र व्यवहार करने और कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी काम पर बुलाने को लेकर आज मंडी के सेरी चाननी में करीब 300 कर्मचारियों ने विरोध जताया। मांगे न मानने पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
कर्मचारी का कहना है कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा 11वें वेतन भत्ते को जारी कर दिया है लेकिन बैक द्वारा ये भत्ता एकमुश्त नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी काम पर बुलाया जाता है, जिसके विरोध में आज करीब 300 कर्मचारियों ने विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को परेशानी ना हो इसलिए बैंक शाखाओं को खुला रखा गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी जाती तो 14 नवंबर को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी और 28 नवंबर को पीएनबी के मुख्य कार्यालय दिल्ली में धरना प्रर्दशन करेगें। इसके बावजूद भी अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो कर्मचारी भूख हड़ताल और अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर विवश होगें।
