सोलन/योगेश शर्मा: जिला सोलन में अब लंपी वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले जहां शुरुआती समय मे जिले में वायरस के 500 से 550 मामले सामने आ रहे थे । वहीं अब ये घटकर 100 पहुंच गए है।
पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ.बी.बी.गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी तक लंपी वायरस का कुल आंकड़ा 16,585 हो चुका है। वहीं जिले में अभी तक 10,808 पशु ठीक भी हो चुके है। डॉ गुप्ता ने बताया कि जिले में अभी तक वायरस से 1325 पशुओं को मौत भी सामने आ चुकी है। वहीं जिले में अभी भी 4400 मामले एक्टिव है। डॉ गुप्ता ने बताया कि जैसे जैसे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वैसे वैसे मामले भी अब कम होते जा रहे है।
