By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कटोरा में 33 वर्षीय महिला की पेड़ से लटकती हुई संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > कटोरा में 33 वर्षीय महिला की पेड़ से लटकती हुई संदिग्ध अवस्था में मिली लाश
crimehimachal

कटोरा में 33 वर्षीय महिला की पेड़ से लटकती हुई संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/04 at 2:26 PM
Share

संजीव, राहुल: नगरोटा: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां के तहत ग्राम पंचायत कटोरा में एक 33 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। मृतका की पहचान पूजा देवी पत्नी चुन्नी लाल,निवासी कटोरा के रूप में हुई है।

मामले में मृतका की सास राजकुमारी ने बताया कि वह सुबह घास लेने खेतों में गई थी। घर पर बहू को कहा था कि बच्चों को स्कूल भेजकर वह भी घास लेने खेतों में आ जाए, लेकिन बहू काफी देर तक घास लेने नहीं पहुंची तो राजकुमारी घास लेकर घर चली गई। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा की पूजा घर पर भी नहीं है। ऐसे में वह पूजा की तलाश करने के लिए दोबारा से पगडंडी के रास्ते खेतों की तरफ गई और पूजा को तलाशने लगी। घर से 200 मीटर दूर उन्हें पूजा की लाश पेड़ के साथ दुपट्टे से लटकी हुई मिली।

सास राज कुमारी ने पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां को इसकी सूचना दी। ज्वाली से एसएचओ के साथ नगरोटा सूरियां पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

बेटी की मौत की खबर सुनकर मायका पक्ष भी पहुंच गया है। मृतिका का मायका नूरपुर तहसील की पंचायत गनोह के गांव भटोली में है। पुलिस के सामने मायका और ससुराल दोनों पक्षों ने पूजा की हत्या की जाने की शंका जाहिर की है।

वहीं ज्वाली के एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। बता दे की मृतका पूजा देवी का पति विदेश में नौकरी करता है।

TAGGED: crime, himachal
admin October 4, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 33 वर्षीय महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में हुई बरामद, देखें तस्वीर
Next Article डीआरडीए सदस्य गुरबख्श सिंह चौहान ने ज्वॉइन की आम आदमी पार्टी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?