By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

प्रदेश में भारी बारिश के कारण 350.15 करोड़ की 4833 योजनाएं हुई प्रभावित,एचआरटीसी बसों के 1007 रूट सस्पेंड:मुकेश अग्निहोत्री

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/07/11 at 12:05 AM
Share
राकेश,ऊना: प्रदेश में लगातार हो रहे भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश राज्य को करोड़ों रूपयों का नुकसान हुआ हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भारी बारिश के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के 1007 रूटों पर चलने वाली बसों के रूटों को सस्पेंड किया गया हैं, जबकि राज्य ओर राज्य से बाहर चलने वाली परिवहन निगम की 452 बसें विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रूकी हुई हैं। उन्होंने परिवहन निगम के स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि जहां पर भी जोखिम हो वहां पर बसों को न चलाएं ओर बस चालक पूर्णतः एहतियात बरतें ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 4833 स्कीमें प्रभावित हो चुकी हैं जिससे 350.15 करोड़ रूपये के नुकसान का आंकलन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पेयजल स्कीमें नदी, नालों व खड्डो के किनारे होने के चलते प्रभावित हुई हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई, सीवरेंज व बाढ़ नियंत्रण की योजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने बताया प्रदेश में कुल 10067 वाटर सप्लाई स्कीमें हैं जिसमें 223.63 करोड़ की 3737 पेयजल आपूर्ति योजनाएं, 85.13 करोड़ रूपये की 983 सिंचाई योजनाएं, 30.70 करोड़ रूपये की सीवरेज़ ओर 10 करोड़ रूपये की 53 बाढ़ नियंत्रण योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश व बाढ़ में राज्य के लोगों का जानमाल के नुकसान से बचाव करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इसके साथ ही बिजली, पेयजल व अन्य जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से बहाल करने के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
उप मुख्यंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को लगभग 250 करोड़ रूपये की क्षति हुई है जिसमें सड़कों व पुलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। उन्होंने बताया कि नदियों में जल का बहाव अत्याधिक होने के कारण पानी सड़कों के ऊपर से होकर बह रहा हैं  उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में आए भारी उफान के चलते कुल्लू के नंगवाई के समीप नदी में फंसे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण विकट परिस्थितियां उत्पन्न होने वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी प्रभावितों को हर संभव सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से भी प्रदेश की इस विकट परिस्थिति में सहायता करने का आग्रह किया हैं।
TAGGED: 350.15 crore, 4833 schemes, affected, heavy rains., HRTC, routes, state, suspended, una
admin July 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?