संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ हैं। कई जिलों में जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं इस त्रासदी में 54 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 92 लोग जख्मी हुए हैं। प्रदेश में आई इस आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों ओर स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है और सभी डॉक्टरों को खासकर ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही हुई है और जगह-जगह नदी नाले उफान पर हैं और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें कई कीमती जानें चली गई है और काफी लोग जख्मी भी हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी है और सभी जिला के सीएमओ को किसी भी स्तिथि से निपटने के लिए तैयार रहने की निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी जिलों से समय-समय पर फीडबैक लिया जा रहा हैं।
