शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रदेश के 50 मेधावी छात्रों के साथ दो देशों की यात्रा से वापस लौटे.यात्रा से वापस लौटने के बाद शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस पहल को अपने 2 साल के कार्यकाल का सबसे प्रमुख कदम बताया है.शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक केवल मंत्री और अधिकारियों को विदेश यात्रा का मौका मिलता था.प्रदेश सरकार ने पहली बार प्रदेश के मेधावी छात्रों को विदेश यात्रा का अवसर दिया.वहीं इस दौरान शिक्षा मंत्री ने SMC शिक्षकों के मामले में कहा कि शिक्षकों को संयम बरतने की जरूरत है.RMP रूल में किए गए बदलाव का लाभ जल्द ही शिक्षकों को मिलने लगेगा.
पहली बार छात्रों को भी मिला विदेश यात्रा का मौका
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मेधावी छात्रों को सिंगापुर और कंबोडिया दो देशों पर भेजा गया.यह न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारत के परिपेक्ष में ऐतिहासिक पहल है.आज तक मंत्री और अधिकारी विदेश यात्राओं पर जाते रहे हैं,लेकिन पहली बार छात्रों को विदेश यात्रा का मौका मिला. उन्होंने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश के मेधावी बच्चों ने कंबोडिया की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया. साथ ही सिंगापुर जैसे छोटे और विकसित देश को देखने का भी मौका मिला.उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 मेधावी छात्रों को इस यात्रा का मौका मिला,जिसमें 11 छात्र और 39 छात्राए शामिल थी,जिनका चयन एकेडमिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और खेलों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर किया गया था.शिक्षा मंत्री ने इस पहल को अपने 2 साल के कार्यकाल में सबसे प्रमुख कदम बताया है.
SMC शिक्षकों के मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा ये
SMC शिक्षकों के मामले पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि SMC शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही RMP रुल में संशोधन किया गया है.उन्होंने कहा कि अब एमसी शिक्षकों को संयम बरतने की आवश्यकता है.RMP रुल में किए गए बदलावों का लाभ जल्द ही SMC शिक्षकों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.
