By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बरसात में धसी थी 50 मीटर सड़क…अब एनएच तक पहुंचने के लिए जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बरसात में धसी थी 50 मीटर सड़क…अब एनएच तक पहुंचने के लिए जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर
himachalNews

बरसात में धसी थी 50 मीटर सड़क…अब एनएच तक पहुंचने के लिए जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/18 at 3:19 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- सराज विधानसभा क्षेत्र के शारटी गांव के पास भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क का 15 पंचायतों दंश झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि बिल्कुल सामने दिखने वाला नेशनल हाईवे अब 50 किलोमीटर दूर हो गया है। इन 15 पंचायतों को एनएच के साथ जोड़ने के लिए पूर्व सरकार के समय में हणोगी के पास 20 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला डबल लेन केबल स्टेयड ब्रिज बनाया गया था।

इस पुल के बन जाने से खाहरी,कून और खोलानाल जैसी दुर्गम पंचायतें आजादी के बाद पहली बार सड़क सुविधा से जुड़ी थी। लेकिन बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण शारटी गांव के पास 50 से 60 मीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण अब 15 पंचायतों के लोगों को एनएच तक आने के लिए 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।.खासकर खाहरी और कून पंचायतों का सड़क से संपर्क फिर से कट गया है। स्थानीय निवासी बूंदी देवी, खेम सिंह, जय सिंह और भूप सिंह ने बताया कि उन्हें पैदल सफर तय करना पड़ रहा है और सामान आदि ले जाने के लिए घोड़े और खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है। बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचा पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि इन्हें सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।

डीपीआर बनाकर भेजी है,मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

वहीं,जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग थलौट डिविजन के अधिशाषी अभियंता ई. विनोद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हणोगी पुल से लेकर सलेई गांव तक सड़क पुर्ननिर्माण के लिए 4 करोड़ की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। जैसे ही धन की स्वीकृति मिलेगी तो सडक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

TAGGED: Mandi Road damaged near Sharti village
Chandrika November 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, देश में पहली बार पांच मीटर के डायमीटर में हुई प्रतियोगिता
Next Article शिमला हवाई अड्डे से अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?