राकेश, ऊना: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बीडीओ कार्यालय हरोली में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र हरोली के विकास संबंधी कार्यों व क्षेत्र की जनसमस्याओं वारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करें ताकि बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके।
उन्होंने क्षेत्र में स्थापित उद्योगों में हिमाचल वासियों को 70 प्रतिशत रोजगार देने, क्षेत्र में निर्माणाधीन अमृत सरोवर, पर्यावरण संरक्षण ओर स्वच्छता सहित विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जल जीवन मिशन के तहत देशभर में 3 लाख 60 हजार करोड़ को रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हिमाचल प्रदेश को भरपूर आर्थिक मदद की जा रही हैं। अनुराग ठाकुर ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि के रूप में 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
