संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल में फलों का राजा आम का सीजन शुरू हो चुका हैं। बागवान अपनी आम की फसल को लेकर सब्जी मंडी पहुंच रहे हैं। नूरपुर विधानसभा की कस्बा जसूर सब्जी मंडी में नूरपुर विधानसभा के बागवान आम बेचने आए हुए हैं। अभी कच्चा आम ही बाजारों में चल रहा हैं।
बता दें कि नूरपुरी आम उत्तर भारत में अपनी एक अलग ही पहचान ही रखता हैं,इसलिए इसकी खरीदारी करने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश जम्मू-कश्मीर के व्यापारी भी पहुंच रहे हैं। हालांकि इस बार नूरपुर क्षेत्र आम की फसल पिछले सालों के मुकाबले बहुत कम हुई हैं जिसकी वजह से बागवानों को इस बार शुरुआत में रेट अच्छे मिल रहे हैं।
सब्जी मंडी आढ़ती ने बताया कि नूरपुर में आजकल आम का सीजन चला हुआ हैं। हमारे जो लोकल किसान बागवान हैं वह आम लेकर मंडी आ रहे हैं और यहां बाहरी राज्यों के व्यापारी हरियाणा, पंजाब, राज्यस्थान, जम्मू-कश्मीर के व्यापारी आम की खरीदारी के लिए पहुंच गए हैं। आम का रेट आम की क्वालिटी के हिसाब से अच्छा मिल रहा हैं। किसानों बागवानों को लोकल मंडी होने के चलते अच्छी सुविधा दी जा रही हैं। मंडी में पार्किंग की समास्या जरुर है जिसकी वजह से जो किसान यहां आते हैं उन्हें गाडियां खड़ी करने में दिक्कत आती हैं। हम अपने प्रशासन से अपील करते हैं इस समास्या का हल किया जाए।
वहीं मंडी में आम बेचने पहुंचे बागवानों ने कहा कि हम यहां आम बेचने आए हैं। इस बार आम की फसल तो कम है पर अभी भाव आम के हिसाब से ठीक हैं। बागवान किसान ने कहा कि हम यहां आम बेचने आए हुए हैं। इस बार फसल कम है पर रेट ठीक हैं पर सेब के मुकाबले कम हैं। यहां पर दूसरे राज्यों से व्यापारी आम की खरीदारी करने आए हुए हैं।
वहीं एमपी से पहुंचे व्यापारी ने कहा कि हिमाचली आम खरीदने वह यहां मंडी आए हैं। भाव ठीक चल रहा हैं। किसानों को इस से फायदा ही होगा। इस समय आम के हिसाब से 18 रुपए से लेकर 28 रुपए तक आम बिक रहा हैं।
