विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। शाम 4 बजे के करीब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवार सहित माता रानी के दरबार ने हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी एवं कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विशेष रूप से पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में उनकी हाजिरी लगवाई।
मां के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में स्थित पावन वट वृक्ष पर चुनावों से पहले जीत की मनोकामना के लिए बांधा हुआ मन्नत का धागा खोला और हवन कुंड में आहुतियां डाली। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस सेवादल राज्य महिला सचिव सुलोचना देवी आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रसाद योजना के तहत चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के सवाल पर कहा की प्रसाद योजना केंद्र सरकार की हैं। योजना के तहत जल्द चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के काम को शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा चिंतपूर्णी के सीवरेज के कार्य के धीमी गति के चलने की शिकायत पर उन्होंने कहा की इस संज्ञान लिया जाएगा।
