संजु चौधरी, शिमला: मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका को गुजरात हाईकोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया हैं और दो साल की स+जा को बरकरार रखा गया हैं। हाईकोर्ट के इस निर्णय के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे है और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी शिमला में भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की तो वहीं इस फ़ैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने की बात कही।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशेहरी ने कहा कि 2019 मामले में गुजरात की अदालत में मानहानि के मामले में राहुल गांधी को 2 साल की स+जा सुनाई गई थी ओर इसके खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज की है और अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निचली अदालत की ओर से फैसला आने के बाद ही लोकसभा के स्पीकर की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया था जो कि दुर्भाग्यपूर्ण था। यह लोकतंत्र की ह+त्या है और पूरे देश में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए और राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश और कांग्रेस खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को डराने का काम कर रही है और 2024 के लोकसभा के चुनावों को देखते हुए यह मामले बनाए जा रहे हैं। इन सब के खिलाफ आज देशभर में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
