संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई आपदा में करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया हैं। इस आपदा के कारण जहां सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं तो वहीं कई लोगों ने अपनी जान गवां दी हैं। ऐसे में प्रदेश में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं,तो वहीं इस आपदा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीति भी जोरो-शोरो से चल रही हैं।
आपदा के इस दौर में भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर राहत के पैसों की बंदरबांट के आरोप और केंद्र से मिल रहे सहयोग का आभार न जताकर एहसान फरामोश होने की बात कही हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र के सहयोग के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से आभार का एक शब्द नहीं निकला हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय में दिल खुला रखकर आगे बढ़ना चाहिए। सरकार जिस तरह से व्यवहार कर रही है यह हिमाचल की जनता के साथ छल हैं। सीएम हिमाचल की जनता के साथ राजनीति कर रहे हैं। केंद्र ने खुले रूप से आपदा में सहयोग किया हैं, लेकिन सरकार की तरफ से आभार तक नहीं जताया गया हैं। हिमाचल सरकार आपदा राहत राशि को बांटने में बंदर बांट और भाई भतीजावाद कर रही हैं, जबकि राशि प्राभावित को सीधी खाते में मिलनी चाहिए। डिजिटल युग में राहत का पैसा खाते में न डालकर कैश के रूप में दिया जा रहा हैं।
राजीव बिंदल ने कहा कि सड़को के खोलने में देरी से सेब की फसल बर्बाद हो रही हैं। सीएम सेब बहुल क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने तक नहीं गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राजनीति को छोड़कर सेब, टमाटर जल्द मंडियों तक पहुंचे इसके लिए काम किया जाना चाहिए। राजीव बिंदल ने कहा कि बीजेपी आपदा के पहले दिन से सरकार के साथ खड़ी हैं। प्रदेश की स्थिति सही रूप से केंद्र के समक्ष रखना जरूरी था, जयराम ठाकुर दिल्ली गए जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल आकर पूरी स्थिति का जायजा लिया ओर हिमाचल के एनएच और फोरलेन को दोबारा से दुरुस्त करने की जिम्मेवारी लेना बड़ी बात हैं।
