By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकार का अधिकारियों से पूरा तालमेल, राजनीति छोड़ लोगों की मदद के लिए आगे आए विपक्ष: विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकार का अधिकारियों से पूरा तालमेल, राजनीति छोड़ लोगों की मदद के लिए आगे आए विपक्ष: विक्रमादित्य सिंह
himachalpolitical

सरकार का अधिकारियों से पूरा तालमेल, राजनीति छोड़ लोगों की मदद के लिए आगे आए विपक्ष: विक्रमादित्य सिंह

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/03 at 6:34 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: 2 दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू मनाली का दौरा कर आपदा से हुए एनएच और फोर लाइन के नुकसान का जायजा लिया और हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से सड़कों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है जिनके रेस्टोरेशन का कार्य तेज गति से चल रहा हैं।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीआरएफ के तहत हिमाचल प्रदेश को 400 करोड़ की मदद करने की घोषणा की है और भारत सेतु योजना के तहत क्षतिग्रस्त हुए पुलों को बनाने की भी योजना को मंजूरी दी हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द से जल्द नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को भेजेगी ताकि जल्द कार्य पुरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलने का लगातार काम कर रहा है और लगभग 300 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बाधित हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा हैं। खासकर सेब बहुल क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है ताकि बागवानों की सेब की फसल मंडियों तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा की शिमला चंडीगढ़ एनएच और मंडी मनाली एनएच को बहाल करने के लिए भी विभाग युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है लेकिन बार-बार भूस्खलन के कारण रोड खुलने के बाद फिर से बंद हो रहा हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नेता विपक्ष आपदा के समय में फालतू की राजनीति कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान अधिकारियों के ना होने को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब लोक निर्माण विभाग के मुखिया और राज्य के मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद थे तो ऐसे में अधिकारियों के मौके पर होने या होने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता हैं। सरकार का अधिकारियों के साथ पुरा तालमेल है और विपक्ष को भी राजनीतिक रोटियां न सेंक कर आपदा की घड़ी में मिलकर प्रदेश के हित कार्य करना चाहिए।
TAGGED: forward, full coordination, Government, officials, Opposition, Politics, Shimla, Vikramaditya Singh
admin August 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक महीने के भीतर शुरू हो शारीरिक शिक्षकों की भर्ती, नहीं तो परिवार सहित अनशन पर बैठने की दी चेतावनी
Next Article आपदा में केंद्र सरकार खुलकर कर रही प्रदेश की मदद, मुख्यमंत्री नहीं जता रहे आभार: राजीव बिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?