राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री को जेसीसी की बैठक के लिए पत्र सौंपा हैं। बैठक में महासंघ के डिमांड चार्टर को अंतिम रूप दिया गया हैं। यह बात अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कही। त्रिलोक ठाकुर सोमवार को धर्मशाला कालेज के ऑडिटोरियम में महासंघ के 58वां स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।
जिला कांगड़ा महासंघ के दो जगहों पर मनाए गए स्थापना दिवस के सवाल पर त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि महासंघ के चुनाव जो हुए हैं, वो महासंघ के संविधान अनुरूप हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दूसरी जगह जो कार्यक्रम हो रहा है, प्रदेश का हर कर्मचारी जानता है कि वे न्यू पेंशन स्कीम का जो संगठन बना था। उन्होंने उसका कन्वर्शन लिया और उसे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का नाम दिया हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तक हमारी बात पहुंचेगी और मान्यता हमें ही मिलेगी और सरकार के साथ जेसीसी की बैठक भी हमारी ही होगी।
दो महासंघ होने पर कर्मचारी वर्ग में असमंजस के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने पूरे प्रदेश का दौरा किया है और पूरे प्रदेश में चुनाव करवाए हैं और जो कर्मचारी हमारे साथ जुड़े हैं, वो हमारे साथ आएं। उन्होंने कहा कि सीसीएस कंडक्ट रूल्स के तहत जो कर्मचारी आते हैं, वे हमारे साथ जुड़े हैं जो कर्मचारी नेता चुनकर आए हैं, वे सभी हमारे साथ हैं। 20 नवंबर 1966 को हमारे संगठन का गठन हुआ था और हर वर्ष स्थापना दिवस मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे संगठन ने पहले हमीरपुर में कार्यक्रम बनाया था, न जाने क्या कारण रहे कि उन्हें कांगड़ा में आकर कार्यक्रम करना पड़ा।
