राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): जेबीटी प्रशिक्षुओं की बेच बाइस भर्ती प्रक्रिया धर्मशाला में की जा रही हैं। डिप्टी डिस्ट्रिक एजुकेशन ऑफिसर अश्वनी भट्ट ने बताया की ज़िला कांगड़ा में 166 पदों पर जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया की जा रही हैं। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी ओर 3 दिनों तक यह प्रक्रिया चलने वाली है जिसके लिए 5 टेबल लगाए गए हैं जिसका आज पहला दिन था। पहले दिन आज सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को बुलाया गया एवं 350 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे गए। वहीं कल की प्रक्रिया में ओबीसी श्रेणी ओर परसों यानि अंतिम दिन एस.सी ओर एस.टी श्रेणी के लिए भर्ती प्रक्रिया रखी गई हैं।
वहीं उन्होंने बताया की भर्ती प्रक्रिया में इस बार एक बदलाव किया गया है जिसमें 12 जिलों में जितने भी कुल पद हैं उनके आधार पर हर ज़िला के अंदर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। पहले की भांति कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ज़िला में प्रक्रिया में भाग ले सकते थे लेकिन इस बार अभ्यर्थी केवल एक ही जगह पर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकता हैं।
