सोलन (योगेश शर्मा): 9 से 11 सितंबर तक सोलन के लोअर बाजार स्थित इटालियन स्नूकर हॉल में तीन दिवसीय 6-Ball स्नूकर प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। जिसके लिए प्रतिभागी इन दिनों प्रैक्टिस कर रहे है। इस प्रतियोगिता में जितने वाले को 15000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। ये प्रतियोगिता ओपन रहेगी इसमे कोई भी भाग ले सकता है।
6-Ball स्नूकर प्रतियोगिता के आयोजक मोहित ने बताया कि इटालियन स्नूकर हॉल सोलन में तीन दिवसीय 6-Ball स्नूकर ओपन प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है , वहीं प्रतिभागी भी इसको लेकर प्रैक्टिस कर रहे है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जितने वाले प्रतिभागी को 15000 रुपए इनाम दिया जाएगा। वहीं इसमे किसी भी उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि जो कोई खिलाड़ी थोड़ा बहुत भी स्नूकर खेलना जानता है वो भी इस प्रतियोगिता में आकर खेल का आनंद ले सकता है।
