By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात
himachalSports

भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/04 at 11:12 PM
Share

धर्मशाला :राहुल चावला (TSN)-इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले भारत इंग्लैंड मैच के दौरान शहर व स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान तैनात रहेंगे। मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरा की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मैच के मद्देनजर स्टेडियम को दो सेक्टर यानी इन्नर और आउटर, जबकि शहर को टै्रफिक के लिहाज से सात सेक्टर्स में विभाजित किया जाएगा। यह जानकारी एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने मैच के दौरान सुरक्षा व टै्रफिक व्यवस्था पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

इस तरह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

एसपी ने मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए दाड़ी मैदान को छोड़कर पुलिस ग्राउंड, साई ग्राउंड, फुटबाल ग्राउंड और चीलगाड़ी रोड़ पर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान पूरा दिन क्रिकेट प्रेमियों का आगमन लगा रहता है, ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही शहर में वनवे व्यवस्था लागू की जाएगी और यह वनवे व्यवस्था भी सुबह मैच शुरू होने के समय और शाम को मैच की समाप्ति तक ही रहेगी।एसपी ने कहा कि टीम खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं तथा उनका प्रेक्टिस सेशन भी रहेगा, ऐसे में शहर व स्टेडियम के आसपास पुलिस सर्विलांस बढ़ा दिया गया है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे।

इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना

एसपी ने कहा कि जानकारी के अनुसार 8 हजार के करीब दर्शक मैच देखने आएंगे, ऐसे में प्रयास रहेगा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे तथा दर्शकों के साथ स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। एसपी ने कहा कि धर्मशाला में वनडे वर्ल्ड कप मैचों के दौरान जिला पुलिस ने 25 हजार लोगों को मैनेज किया था, जबकि इस बार 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है, ऐसे में व्यवस्था सुचारु रखने में पुलिस को आसानी होगी।

TAGGED: Kangra SP Shalini agnihotri
Chandrika March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में बिगड़े हालात के लिए कांग्रेस पार्टी व सरकार जिम्मेदार- अनुराग ठाकुर
Next Article कसौली के गाहर गांव में देर रात भूस्खलन होने से मलबे के नीचे दबे दो मजदूर..हुई मौ*त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?