सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन के कसौली में ग्राम पंचायत गुल्हाडी के गाहर गांव में देर रात भूस्खलन में दब जाने से दो मजदूर की मौ*त हो गई। गांव में निजी कंपनी की ओर से फ्लेट निर्माण का काम चला हुआ था। जहां से देर रात 12:30 बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा मजदूरों की ओर से बनाई गई झोपड़ी के ऊपर गिर गया।
स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यहां पर मजदूरों की ओर से एक झोपड़ी डाली गई थी। जिसमें वह रह रहे थे और देर रात झोपड़ी के ऊपर भूस्खलन हो गया। जिससे झोपड़ी मलबे के नीचे दब गई और इसकी चपेट में 2 मजदूर आए जिनकी मौ*त हो गई, फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।
