By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनाली जालंधर नेशनल हाईवे की कंटिग के चलते तल्याड़ में खतरे की जद में 8 मकान..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनाली जालंधर नेशनल हाईवे की कंटिग के चलते तल्याड़ में खतरे की जद में 8 मकान..
himachalNews

मनाली जालंधर नेशनल हाईवे की कंटिग के चलते तल्याड़ में खतरे की जद में 8 मकान..

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/18 at 11:06 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-मनाली-जालंधर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते मंडी शहर के साथ लगते तल्याहड़ के पास की जा रही कटिंग से 8 मकान खतरे की जद में आ गए हैं।इन 8 घरों के लोग बीते एक महीने के डर के साए में जीने को मजबूर हो गए हैं। जिनके घरों के पास कटिंग की गई है उनमें रिटायर सूबेदार खेम सिंह सेन, नेत्र सिंह, हेम सिंह,जगत सिंह, कश्मीर सिंह, कुशमैहद सिंह और भूतेश्वरी देवी सहित अन्यों के घर शामिल हैं।

घरों के पास लगातार हो रहा है स्लाइड,नहीं लगाए जा रहे हैं डंगे

प्रभावितों का आरोप है कि उन्होंने यहां काम कर रही सूर्या कंपनी को इन्होंने बरसात से पहले कटिंग करके समय रहते डंगे लगाने के लिए कई बार कहा,लेकिन कंपनी ने बरसात से ठीक पहले यहां पर कटिंग का काम शुरू कर दिया। जब कंपनी कटिंग कर रही थी तब भी इन्होंने कंपनी प्रबंधन से घरों के पास वाली जगह को छोड़कर कटिंग करने को कहा, लेकिन कंपनी तब भी नहीं मानी और कटिंग करने के बाद डंगे लगाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब नतीजा यह निकला कि यहां बार-बार लैंडस्लाइड होने से 8 घरों पर खतरा मंडरा गया है।

प्रशासन के पास लगाई है मदद की गुहार,लेकिन अभी तक नहीं कोई समाधान

प्रभावित परिवारों ने प्रदेश सरकार,मंडी जिला प्रशासन और निर्माण कार्य में लगी कंपनी से घरों के पास वाली जगह पर तुरंत प्रभाव से तेज गति के साथ डंगे लगाने की गुहार लगाई है ताकि घरों को गिरने से बचाया जा सके। अभी इन सभी ने अपने पैसों से तिरपाल खरीदकर लैंडस्लाइड वाले एरिया को कवर किया हुआ है। इनका आरोप है कि कंपनी यहां पर डंगे लगाने के कार्य में एक तो कोताही बरत रही है और दूसरा निर्माण कार्य भी गुणवत्ता के साथ नहीं कर रही है। इसलिए इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ करवाया जाए।

प्रशासन ने प्रोजेक्ट डायरेक्ट और एसडीएम को दे रखे हैं त्वरित कार्रवाई के आदेश

वहीं,जब इस बारे में एडीएम मंडी डा. मदन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला प्रशासन के ध्यान में है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एसडीएम और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साथ बैठक करके इसपर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

TAGGED: Manali Jalandhar National Highway
Chandrika July 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चार राज्यों सहित चंडीगढ़ के टैक्सी चालकों के लिए शुरू होगी हेल्पलाइन
Next Article हमीरपुर जिला के लाहलड़ी गांव के अग्निवीर निखिल की मृ*त्यु से गांव में शोक…18 महीने पहले ही हुई थी भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?